फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Peas farming will make farmers rich

Chamba News: किसानों को मटर की खेती करेगी मालामाल

Fri, 09 Dec 2022 09:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Peas farming will make farmers rich
चंबा। उत्तराखंड और झारखंड से निर्यात मटर की बीज जिले के किसानों की आर्थिकी को बढ़ाएगा। ऑफ सीजन मटर की खेती के लिए सलूणी और तीसा ब्लॉक से डिमांड भेजी गई। डिमांड के अनुसार विभाग के पास 200 क्विंटल मटर बीज की खेप पहुंच चुकी है जिसे अब कृषि विभाग किसानों को वितरित करेगा।
विज्ञापन

ऑफ सीजन किसानों को मुहैया करवाए जाने वाले मटर के बीज में 50 रुपये प्रति किलो मिलेगा। इस पर किसानों को अनुदान भी दिया जाएगा। जनवरी-फरवरी में किसान ऑफ सीजन मटर की बिजाई कर अप्रैल तक इसकी फसल हासिल कर सकते हैं। इसके बाजार में किसानों को अच्छे दाम मिल सकते हैं।
विज्ञापन

जिले के किसान बेमौसमी सब्जियों का उत्पादन कर खूब कमाई कर रहे हैं। यही कारण है कि जिले के दुर्गम क्षेत्रों में किसान ऑफ सीजन सब्जियां उगाकर मंडियों में बेचकर खूब चांदी कूट रहे हैं। जिले में मटर का सीजन पूरी तरह से खत्म हो चुका है। लिहाजा, अब ऑफ सीजन में मटर की खेती कर किसान लाभ कमाने के लिए प्रयासरत हैं। इसी क्रम में सलूणी और तीसा ब्लॉकों से कृषि विभाग के पास किसानों की ओर से 200 क्विंटल मटर बीज की डिमांड भेजी गई। किसानों की डिमांड के मुताबिक विभाग ने समय पर विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद अब उत्तराखंड और झारखंड से मटर बीज की सप्लाई चंबा में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप धीमान ने बताया कि सलूणी और तीसा ब्लॉकों से ऑफ सीजन मटर बीज की पहुंची डिमांड के अनुरूप अब मटर बीज विभाग के पास पहुंच चुका है। जल्द इसे किसानों को वितरित किया जाएगा। मटर बीज 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध करवाया जाएगा, जिस पर किसानों को अनुदान भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed