फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pea crop in danger due to lack of rain in Churah area

Chamba News: चुराह क्षेत्र में बारिश न होने से मटर की फसल पर संकट

Sun, 06 Oct 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 06 Oct 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Pea crop in danger due to lack of rain in Churah area
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल में बारिश न होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बारिश के अभाव में खेतों में ही मटर की फसल सूखने लगी हैं। दो से तीन बार मटर तुड़ान करने वाले किसान अब तक महज एक बार ही मटर की फसल का तुड़ान कर पाए हैं।
विज्ञापन

अब मटर की फसल सूखने से उनकी मुसीबतों में इजाफा हुआ है। अब आगामी दो से तीन दिन में बारिश नहीं होती है तो किसानों को मटर की फसल भी घाटा ही देगी। ग्राम पंचायत बौंदेड़ी के गांव शौल के तहत आने वाले किसानों की मटर की फसल सूखने के कगार पर है। बारिश न होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

चुराह विधानसभा क्षेत्र के किसान मटर और सेब की फसल पर निर्भर करते हैं। बीते एक माह से क्षेत्र में बारिश नहीं हो पाई है। इस कारण किसानों के खेतों में मटर की फसल सूख रही है। किसानों में अजय कुमार, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, केशव कुमार, राजीव कुमार, कपिल कुमार, प्रकाश चंद ने बताया कि खेतों में मटर की फसल सूख रही है। कहा कि किसान बाजार से महंगे दाम पर मटर का बीज और दवाइयां खरीदते हैं। इसके बाद उसके अनुरूप फसल न हो तो किसानों की चिंताएं बढ़ जाती हैं। बताया कि बाजार में मटर 70 से 80 रुपये मिल रहा है। किसानों को भी मटर के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed