फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Payment of pension sought on the first date

Chamba News: पहली तारीख को मांगा पेंशन का भुगतान

Thu, 09 Mar 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 09 Mar 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Payment of pension sought on the first date
चंबा। पेंशन का भुगतान हर माह की पहली तारीख को करने की मांग हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री से की है। मंच के अध्यक्ष ठाकुर दीवान ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मेडिकल बिलों का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कहा कि 2016 के बढ़े हुए वेतनमान का एरियर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जल्द दिया जाए। वहीं 65-70-75 आयुवर्ग के लोगों को 5-10-15 प्रतिशत की वृद्धि का भुगतान भी जल्द करने की मांग की गई जिससे उन्हें कुछ अदद राहत मिल सके। वीरवार को पुराना बस स्टैंड चंबा में हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कल्याण मंच की मासिक बैठक मंच के अध्यक्ष ठाकुर दीवान चंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेश आ रही निगम संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इससे पहले मंच के अध्यक्ष को वरिष्ठता के आधार पर उपाध्यक्ष शक्तिप्रसाद ने टोपी पहनाकर सम्मानित किया। बैठक के बाद मंच के उपाध्यक्ष भूपेंद्र जसरोटिया की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा से मिला। मंच के पदाधिकारियों ने आरएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रुप इंश्योरेंस का पैसा नहीं मिला है। पेंशनरों ने उसकी विस्तार से जानकारी मांगी है। साथ ही यह सुनिश्चित कर बताया जाए कि कब से कब तक ग्रुप इंश्योरेंस का पैसा कटता रहा और भुगतान कब हुआ। यदि ग्रुप इंश्योरेंस का भुगतान नहीं हो पाया है तो उसके पीछे क्या कारण रहे हैं। इस दौरान जय चंद, देवेंद्र जसरोटिया, विक्रम शर्मा, अश्वनी, रविंद्र, जोगिंद्र, सुभाष, माधो राम, शराफत अली, गंगू राम, जय प्रकाश, कर्म चंद, कस्तूरीलाल, नारायणी देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed