{"_id":"6758780e7307a12b34072de0","slug":"pay-the-medical-bills-of-pensioners-soon-ashok-chamba-news-c-88-1-cmb1002-139278-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों के मेडिकल बिलों का जल्द करें भुगतान: अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों के मेडिकल बिलों का जल्द करें भुगतान: अशोक
Tue, 10 Dec 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
चंबा। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ चंबा इकाई की बैठक अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें राज्य पेंशनर महासंघ के वरिष्ठ प्रदेशाध्यक्ष डीके सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान न होने से पेंशनरों ने रोष प्रकट किया। सरकार से इसका जल्द भुगतान की मांग उठाई।
इसके अलावा पेंशनरों के बकाया पे स्केल रिवीजन एरियर और पेंडिग डीए और एरियर की किस्तों का शीघ्र से शीघ्र भुगतान की मांग उठाई है। बैठक में पेंशनरों ने कहा कि भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ का दिवस 17 दिसबंर को मंडी में आयोजित होगा। इस मौके पर चैन सिंह, लेख राज और वेद व्यास ठाकुर मौजूद रहे।