{"_id":"696921d5a464cde768070c35","slug":"pay-the-amount-of-shagun-yojana-in-two-weeks-or-else-we-will-lock-the-office-jai-singh-chamba-news-c-88-1-ssml1007-172066-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हफ्ते में दें शगुन योजना की राशि नहीं तो कार्यालय में जड़ेंगे ताला : जय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हफ्ते में दें शगुन योजना की राशि नहीं तो कार्यालय में जड़ेंगे ताला : जय सिंह
Thu, 15 Jan 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर के मुख्य चौक के पास पोल खोल अभियान के तहत भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जय सिंह ने नुक्कड़ सभा की और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत मिलने वाली 31 हजार रुपये की राशि को सरकार ने बंद कर दिया गया है। अगर दो सप्ताह के भीतर राशि महिलाओं के खाते में नहीं आती है तो वह महिलाओं के साथ सीडीपीओ कार्यालय में ताला लगा देंगे।
उन्हाेंने कहा कि दो साल से यह राशि बंद कर दी है। इसके कारण बीपीएल परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चंबा में करीब 2100 आवेदन शगुन योजना की राशि के लिए सरकार को भेजे गए हैं, लेकिन राशि अभी तक नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि चंबा में एक आंकड़े के तहत करीब 21,000 महिलाओं को 1500-1500 रुपये नहीं दिए गए हैं। नौजवान नौकरियों की तलाश में है। अगर सरकार युवाओं को पक्की नौकरियां नहीं दे सकती है तो कम से काम आउटसोर्स पर नियुक्ति पत्र दिए जाएं। प्रदर्शन के बाद उन्होंने एडीएम चंबा अमित मेहरा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।