{"_id":"5dc048328ebc3e93a04eaa48","slug":"patwari-recruitment-90-center-established-chamba-news-sml3130510198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी भर्ती के लिए जिला में बनाए गए नब्बे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारी भर्ती के लिए जिला में बनाए गए नब्बे परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में पटवारी भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली है। पटवारी भर्ती के लिए जिला प्रशासन की ओर से 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां बीस हजार चार सौ अभ्यर्थी पटवारी बनने के लिए लिखित परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 17 नवंबर को होगी। गौरतलब है कि इस बार पटवारी भर्ती लिखित परीक्षा के लिए बीस हजार सात सौ आवेदन पहुंचे थे।
इनमें से तीन सौ आवेदन छंटनी के दौरान रद्द हुए। रद्द होने का कारण कई अभ्यर्थियों का 18 वर्ष की आयु पूरी नहीं करना रहा। जबकि पटवारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक इन पदों को लेकर वहीं अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी एक जनवरी 2019 को आयु 18 वर्ष की पूरी होनी जरूरी थी। छंटनी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विभाग की ओर से परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू की।
इसके बाद अब परीक्षा केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही जल्द ही अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि जिले में पटरवारी के 68 पद भरे जाएंगे। पटवारी बनने के लिए पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
जिले में हजारों की संख्या में बेरोजगारों की फौज है। ऐसे में सरकारी नौकरी का कोई भी मौका वे गंवाना नहीं चाहते। उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि पटवारी भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि करीब 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। यहां बीस हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।