{"_id":"66424819f1d0409b8b072cda","slug":"patwari-giving-assistance-to-fake-characters-will-no-longer-be-left-chamba-news-c-88-1-ssml1004-124633-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब नहीं बचेंगे फर्जी पात्रों को सहायता राशि देने वाले पटवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब नहीं बचेंगे फर्जी पात्रों को सहायता राशि देने वाले पटवारी
Mon, 13 May 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 13 May 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। फर्जी पात्रों को सहायता राशि देने वाले पटवारियों की अब खैर नहीं। अगर कोई पटवारी सहायता राशि आवंटन में कोताही बरतते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ चुराह प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
निशानदेही, भूमि तकसीम, दुरुस्ती खसरा, गिरदावरी और अवैध कब्जों के मामलों में किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को उपमंडल अधिकारी चुराह शशिपाल सिंह ने ये निर्देश जारी किए हैं।
कई बार पटवारियों पर विभिन्न प्रकार की सहायता राशि के आवंटन को लेकर चहेतों को लाभ देने के लिए गलत रिपोर्ट बनाने के आरोप लगते रहे हैं। चुराह प्रशासन के पास भी इस तरह की कुछ शिकायतें पहुंची हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर चुराह प्रशासन ने क्षेत्र के सभी राजस्व अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक कर सहायता राशि के आवंटन में किसी प्रकार की गड़बड़ न करने को चेताया है। निशानदेही, भूमि तकसीम, दुरुस्ती, खसरा, गिरदावरी और अवैध कब्जों संबंधी मामलों की निष्पक्ष जांच के बाद मामलों के निपटान को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उपमंडल अधिकारी चुराह शशिपाल सिंह ने बताया कि पटवारियों को पात्र लोगों को ही सहायता राशि आवंटन करने और निशानदेही, भूमि तकसीम, दुरूस्ती, खसरा, गिरदावरी के मामलों का शीघ्र निपटान करने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।