फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patrolling increased in Kihar, vehicles are being thoroughly checked

Chamba News: किहार में बढ़ाई गश्त, वाहनों की बारीकी से हो रही जांच

Sun, 24 May 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Patrolling increased in Kihar, vehicles are being thoroughly checked
पंचायती चुनावों को लेकर सलूणी परिक्षेत्र में गश्त करती पुलिस की टीम- विभाग। 
संदिग्ध गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर, रोज फ्लैग मार्च निकालेगी पुलिस टीम
विज्ञापन

पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ाई गई सतर्कता, जम्मू कश्मीर की सीमा को किया सील
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। विकास खंड में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए किहार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
जम्मू-कश्मीर सीमा क्षेत्र को भी एहतियातन सील कर दिया गया है जिससे चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए पुलिस टीम ने रात के समय लंगेरा से मंजीर तक फ्लैग मार्च निकाला। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। चुनाव अवधि के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। हर वाहन की जांच की जा रही है। पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाना प्राथमिकता है। पुलिस जवानों को गश्त बढ़ाने, नाकाबंदी मजबूत करने और हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जब तक चुनाव खत्म नहीं होते, तब तक हर दिन रात को पुलिस की टीम फ्लैग मार्च निकालेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed