{"_id":"655ce93e3cba8a221703884a","slug":"patients-will-now-get-wheel-chairs-and-stretchers-on-token-basis-chamba-news-c-88-1-ssml1004-12543-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मरीजों को अब टोकन के आधार पर मिलेंगे व्हील चेयर और स्ट्रेचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मरीजों को अब टोकन के आधार पर मिलेंगे व्हील चेयर और स्ट्रेचर
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष के बाहर रखे गए स्ट्रेचर।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में बीमार, विभिन्न वार्डों में चोटिल या चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों के लिए अब व्हील चेयर और स्ट्रेचर लेने से पूर्व टोकन आधार पर तीमारदार को अपना मोबाइल नंबर, मरीज का नाम और पता लिखवाना होगा। इसके बाद ही उन्हें व्हील चेयर या स्ट्रेचर मिल सकेगा। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस प्रकार की नई व्यवस्था को लागू किया गया है। जिसका मुख्य मकसद समयानुसार मरीजों को व्हील चेयर या स्ट्रेचर उपलब्ध करवाना है।
प्रबंधन के पास कई बार निर्धारित जगह पर स्ट्रेचरया व्हील चेयर न होने संबंधी शिकायतें पहुंचती रहती हैं। जिस वजह से अक्सर मरीजों को यहां से वहां अल्ट्रासाउंड, टेस्ट, एक्सरे या सीटी स्कैन करवाने के लिए लेकर जाने में दिक्कतें ही उठानी पड़ती है। इन्हीं शिकायतों का समाधान करने के लिए प्रबंधन ने यह प्रयास किया है। चंबा जिला की विधानसभा क्षेत्र चंबा, डलहौजी, चुराह, भटियात और भरमौर-पांगी की पौने छह लाख की आबादी स्वास्थ्य लाभ के लिए मेडिकल कॉलेज पर निर्भर हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा में चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों की सहूलियत के लिए प्रबंधन की ओर से 11 व्हील चेयर और 14 स्ट्रेचर को निर्धारित जगह पर रखवाया गया है। बावजूद इसके अक्सर मरीज या अन्य एक बार व्हील चेयर-स्ट्रेचर लेकर जाने के बाद यहां-वहां पर ही छोड़ देते हैं। ऐसे में आपातकाल स्थिति में लाए जाने वाले मरीजों के तीमारदार अक्सर व्हील चेयर या स्ट्रेचर को लेकर यहां-वहां भटकते ही नजर आते हैं। अब मरीजों के तीमारदारों को आपातकालीन कक्ष के बाहर ही स्ट्रेचर और व्हील चेयर मिल जाया करेंगे।
उपचाराधीन मरीजों को अक्सर व्हील चेयर और स्ट्रेचर के लिए परेशान होता पड़ता रहा है। अब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की नई व्यवस्था अब लोगों को राहत प्रदान करेगी।
विज्ञापन
कुलदीप कुमार, पुखरी निवासी।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का नया सिस्टम सौ फीसदी सही है। अकसर कई बार चलने-फिरने में असमर्थ मरीज को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लेकर जाने में परेशानियां उठानी पड़ती रही हैं।
देवकी नंदन, कियाणी निवासी।
मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों-तीमारदारों की परेशानियों काे हल करने के लिए लिया गया निर्णय काबिले तारिफ है। तीमारदार को अपना मोबाइल नंबर, मरीज का नाम और पता लिखवाना होगा। इससे वे चाहे-अनचाहे भी व्हील चेयर या स्ट्रेचर वापस करने को मजबूर रहेगा।
हितेश कुमार, शक्तिदेहरा निवासी।
मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में व्यक्ति का नाम, फोन नंबर, कौन से वार्ड में लेकर जा रहे हैं और कौन सी चीज लेकर जा रहे हैं। यह एंट्री होगी। इसकी एवज में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।