फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients will get porridge, black tea, cooks will have to give certificate of recovery every month.

Chamba News: मरीजों को मिलेगा दलिया, काली चाय, रसोइयों को हर माह देना होगा स्वस्थ होने का सर्टिफिकेट

Mon, 04 Dec 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 04 Dec 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Patients will get porridge, black tea, cooks will have to give certificate of recovery every month.
चंबा मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण करते प्राचार्य।संवाद
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मरीजों को अब दलिया और काली चाय भी दी जाएगी। अस्पताल में मरीजों के लिए खाना बनाने वाले रसोइयाें को भी अब हर महीने स्वस्थ होने का सर्टिफिकेट देना होगा।
विज्ञापन

पहले यह सर्टिफिकेट छह महीने में एक बार देना होता था। ये निर्देश कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर एसएस डोगरा ने दिए। वह सोमवार को अस्पताल के रसोईघर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने रसोईघर में मेडिकल बुक लगाने के भी निर्देश दिए। इसमें रसोइयों के मेडिकल का ब्योरा दर्ज होगा। रसोइयों के मेडिकल की जांच खुद चिकित्सा अधीक्षक करेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य ने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों के डाइट चार्ट में दलिया और काली चाय को शामिल किया जाए। विशेषज्ञ भी ऑपरेशन के बाद इसकी सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि जब मरीजों को अस्पताल में यह खाना नहीं मिलता है तो उन्हें मजबूरन बाहर से खरीदकर लाना पड़ता है। अगर ऑपरेशन के बाद मरीजों को वार्ड में ही दलिया, काली चाय और अन्य खाना उपलब्ध होगा तो उनकी समस्या भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने रसोईघर में मरीजों के लिए बनाए गए खाने की गुणवत्ता की भी जांच की। कर्मचारियों को सफाई रखने के निर्देश दिए। मेडिसन विभाग के एचओडी डॉ. पंकज गुप्ता और चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे। रसोई घर का निरीक्षण करने के बाद प्राचार्य ने आपातकालीन कक्ष में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से भी उनके स्वास्थ्य को लेकर पूछताछ की।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed