फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients wandering due to closure of ECG in Medical College

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में ईसीजी बंद होने से भटक रहे मरीज

Thu, 09 Nov 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 09 Nov 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Patients wandering due to closure of ECG in Medical College
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों के ईसीजी नहीं किए जा रहे हैं। इस वजह से मरीज काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

मरीजों को ईसीजी करवाने के लिए निजी लैब में जाना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों के ईसीजी के लिए अलग से ईसीजी केंद्र बनाया गया है। यहां पिछले कुछ दिन से ईसीजी नहीं किए जा रहे हैं। मरीज ईसीजी करवाने के लिए भटक रहे हैं। हृदय रोग से लेकर अन्य बीमारियों के इलाज के दौरान भी विशेषज्ञ मरीजों को ईसीजी करवाने का परामर्श देते हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को ईसीजी करवाने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। जो टेस्ट मरीजों का अस्पताल में मुफ्त होता है, उसे करवाने के लिए मरीजों को पैसे चुकाने पड़ रहे हैं।
--

मेडिकल कॉलेज चंबा में माता दाखिल हैं। चिकित्सक ने ईसीजी के लिए लिखा है। माता चौथी मंजिल में उपचाराधीन हैं, लेकिन ईसीजी कर्मचारियों का कहना है कि मशीन खराब है, अभी ईसीजी नहीं हो सकता है। - अनु कुमार, निवासी साहो
विज्ञापन

--

मेडिकल कॉलेज में ईसीजी के लिए एक ही केंद्र बनाया गया है। इसमें एक मशीन के जरिये ईसीजी किए जाते हैं। यदि व्यवस्था ठप हो जाए तो मरीजों के लिए ईसीजी करवाना काफी मुश्किल हो जाता है। अस्पताल में दो केंद्र ईसीजी के होने चाहिए। - गोरखी देवी, निवासी राजनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

--

हृदय और छाती दर्द वाले सभी मरीजों को विशेषज्ञ सबसे पहले ईसीजी करवाने का परामर्श देते हैं। ये मरीज ईसीजी करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज के ईसीजी केंद्र में जाते हैं। मरीजों के ईसीजी नहीं किए जा रहे हैं। - संजय कुमार, निवासी तीसा
--

ईसीजी अस्पताल में मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाला सबसे जरूरी उपकरण है। इसलिए इसे सुचारू रखने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को विशेष व्यवस्था करवानी चाहिए, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। - राखी देवी, निवासी धरवाला

--
कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि ईसीजी व्यवस्था को शीघ्र सुचारू करवा दिया जाएगा। हालांकि, इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए आपातकालीन कक्ष में इसकी पूर्ण सुविधा उपलब्ध है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed