फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients take test tube for examination in GMC Chamba

चम्बा: मेडिकल कॉलेज चंबा में करवानी है जांच तो टेस्ट ट्यूब खरीदकर ले जाएं

Sun, 12 Feb 2023 04:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 Feb 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
Patients take test tube for examination in GMC Chamba
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में टेस्ट ट्यूब का कोटा खत्म हो गया है। उपचाराधीन मरीजों को अपने टेस्ट करवाने के लिए पहले ट्यूब (परखनली) खरीदनी पड़ रही है। तब जाकर उनके सरकारी प्रयोगशाला में मेडिकल टेस्ट हो पा रहा है। अस्पताल प्रबंधन परखनली का कोटा उपलब्ध करवाने के लिए अभी तक कोई भी कदम नहीं उठाए हैं। इससे जहां उपचाराधीन मरीजों परेशान हो रहे हैं वहीं, ओपीडी में आने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा सरकारी प्रयोगशाला में लाखों रुपये की मशीनरी होने के बावजूद भी मरीजों को अपने टेस्ट करवाने के लिए निजी प्रयोगशाला में जाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निजी प्रयोगशालाओं में टेस्ट को लेकर शुल्क तय नहीं किए हैं। ऐसे में प्रयोगशाला संचालक मरीजों और जांच करवाने के लिए आने वालों से मनमर्जी से शुल्क वसूल कर रहे हैं। हालांकि सरकारी प्रयोगशाला में मरीजों के निशुल्क टेस्ट करने का प्रावधान हैं। मगर ट्यूब खत्म होने के कारण सरकारी प्रयोगशाला के तकनीशियन चाह कर भी मरीजों को निशुल्क टेस्ट की सुविधा नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

तीमारदारों में केवल कुमार, सुरजीत सिंह, हंसराज, टेक चंद, मनोज कुमार और महिंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी प्रयोगशाला में भले ही मुफ्त होने वाले टेस्टों की सूची दर्शाई गई हो। मगर इन टेस्टों की सुविधा मरीजों को सरकारी प्रयोगशाला में नहीं मिल पा रही है। जो भी मरीज टेस्ट करवाने के लिए प्रयोगशाला में जाता है, उसे यह कहकर टाला जा रहा है कि लैब में ट्यूब खत्म हो चुकी हैं। हालांकि कोई मरीज अपनी ट्यूब खरीदकर ला रहा है तो सरकारी प्रयोगशाला में उसका टेस्ट किया जा रहा है। सभी मरीज ट्यूब खरीद कर नहीं ला पा रहे हैं। इसके चलते अधिकतर मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं में जाकर ही अपने टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और प्रबंधन से टेस्ट शुरू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयोगशाला में ट्यूब उपलब्ध करवाने के लिए जल्द ही चिकित्सा अधीक्षक से बात की जाएगी। मरीजों के टेस्ट सरकारी प्रयोगशाला में शुरू करवाए जाएंगे। इसके लिए जो भी सामान चाहिए होगा, उसे वहां उपलब्ध करवाया जाएगा।
-डॉ. पंकज गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed