फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients suffering from cough and cold increased due to dry cold

Chamba News: शुष्क ठंड से बढ़े खांसी-जुकाम के मरीज

Tue, 16 Jan 2024 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cough and cold increased due to dry cold
नकरोड़ (चंबा)। जिले में शुष्क ठंड लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने का काम कर रही हैं। शुष्क ठंड और बारिश न होने से चुराह उपमंडल के तहत आने वाले परिक्षेत्र में सदी-खांसी-जुकाम से पीड़ित मरीज आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर भंजराड़ू में रोजाना 20 से 35 मरीजों की ओपीडी हो रही है। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सक मरीजों को गर्म पानी का सेवन करने, काढ़ा पीने समेत गर्म वस्त्र पहनने का परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन के बाद आधा जनवरी बीतने के बाद भी बारिश और बर्फबारी का अभाव लोगों को बीमारियों की जद में ले रहा है। आलम ये है कि जिले में कई माह से बारिश न होने से सूखे की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। ऐसे में किसानों और बागवानों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। जिले की ऊपरी पहाड़ियों में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है। ऐसे में शुष्क ठंड की वजह से आए दिन अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के मरीज ज्यादा सामने आ रहे हैं। उपमंडल मुख्यालय तीसा में स्थित उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इन दिनों शुष्क ठंड काफी बढ़ रही है, जिससे सर्दी-जुकाम-खांसी के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को गर्म पानी का सेवन करना चाहिए और ज्यादा ठंड से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में सर्दी-जुकाम-बुखार के कई तरह के इलाज हैं। ऐसे में लोग घरेलू नुस्खे अपनाकर भी इन बीमारियों से राहत पा सकते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि लोग ठंड से अपने आप को बचाकर रखें।
विज्ञापन

घरेलू उपाय
काली मिर्च, पिपली, तुलसी का काढ़ा भी चाय की जगह पीकर सीजनल बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा आयुर्वेदिक विभाग की ओर से प्रदान किए जाने वाला आयुष क्वाथ भी सर्दी-खांसी-जुकाम और खांसी के लिए बहुत लाभप्रद साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed