{"_id":"62ec02d0376167347a46a1cc","slug":"patients-kept-wandering-for-the-second-day-to-get-the-test-done-chamba-news-sml417411785","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट करवाने के लिए दूसरे दिन भी भटकते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेस्ट करवाने के लिए दूसरे दिन भी भटकते रहे मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में दूसरे दिन भी मरीजों के मुफ्त टेस्ट शुरू नहीं हो पाए। टेस्ट करने की खराब मशीन अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है। इसकी वजह से मरीज निजी लैबों में पैसे देकर टेस्ट करवाने के लिए मजबूर हैं। जो मशीन खराब पड़ी है, उसके जरिये बीमार मरीजों के 36 प्रकार के टेस्ट मुफ्त किए जाते हैं लेकिन अब उन टेस्टों को करवाने के लिए मरीजों को पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
इतना ही नहीं, सरकारी प्रयोगशाला के मुकाबले निजी लैबों में तीन गुना अधिक दाम चुकाकर मरीज अपने टेस्ट करवा रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि करोड़ों का बजट सरकार मेडिकल कॉलेज को दे रही है बावजूद इसके अभी तक टेस्ट करने की नई मशीन नहीं खरीदी गई है। जिला अस्पताल में जो मशीन खरीदी गई थी, आज भी उसी मशीन के जरिये मरीजों के टेस्ट किए जा रहे हैं। यही कारण है कि पुरानी मशीन पर अधिक लोड पड़ने से वह खराब हो गई। फिलहाल, प्रबंधन ने खराब मशीन को ठीक करवाने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया है। मशीन ठीक होने के उपरांत ही मरीजों के टेस्ट शुरू हो पाएंगे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि खराब मशीन को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।