फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients are not undergoing tests in Civil Hospital Teesa, chamba news

सिविल अस्पताल तीसा में मरीजों के नहीं हो रहे टेस्ट

Sun, 28 Mar 2021 09:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Patients are not undergoing tests in Civil Hospital Teesa, chamba news
तीसा (चंबा)। सिविल अस्पताल तीसा में मरीजों के टेस्ट नहीं हो रहे हैं। मरीजों को टेस्ट के लिए निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है या साठ किमी दूर चंबा की दौड़ लगानी पड़ रही है। सिविल अस्पताल तीसा में सरकार ने भले ही मरीजों की सुविधा के लिए एक दर्जन चिकित्सकों की तैनाती कर रखी है। लेकिन टेस्ट करने वाले लैब तकनीशियनों के पदों को भरना सरकार भूल गई। जिसकी वजह से सिविल अस्पताल तीसा में मरीजों का छोटे से छोटा टेस्ट भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सक मरीजों को जांच के लिए पर्ची पर टेस्ट लिख देते हैं। उन टेस्टों को करवाने के लिए मरीजों को निजी लैब में जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है। निजी लैब में टेस्ट करवाने के लिए उन्हें पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ऋषि पुरी ने बताया कि तीसा अस्पताल में आउटसोर्स पर एक लैब तकनीशियन को नियुक्त किया गया है। अब मरीजों को आगामी दिनों में अस्पताल में ही टेस्ट की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed