{"_id":"6a945d70955ea4c6310412b8","slug":"pathankot-depot-bus-to-ease-the-journey-for-manimahesh-pilgrims-chamba-news-c-88-1-cmb1002-194920-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मणिमहेश यात्रियों की राह आसान करेगी पठानकोट डिपो की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मणिमहेश यात्रियों की राह आसान करेगी पठानकोट डिपो की बस
Sun, 30 Aug 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं से खचाखच भरी बस पहुंची भरमौर, यात्रा पूरी होने तक मिलेगी सेवा
शिव भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर और भेजने की भी है तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए पठानकोट डिपो की एक सरकारी बस मणिमहेश यात्रा के लिए रवाना की गई है।
यात्रियों से खचाखच भरी यह बस भरमौर पहुंच गई है और अब यात्रा अवधि के दौरान श्रद्धालुओं को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाएगी।
बस को यात्रा समाप्त होने तक सेवा में रखने की योजना है। इससे पंजाब और आसपास के क्षेत्रों से मणिमहेश आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पठानकोट डिपो से केवल एक सरकारी बस यात्रा के लिए लगाई गई है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर आगामी दिनों में और बसें भेजी जा सकती हैं।
मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा-भरमौर मार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ बसों की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में अतिरिक्त बसें उपलब्ध होने से श्रद्धालुओं को निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और यात्रा सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मांग आने पर अन्य डिपो से भी बसें मंगवाई जाएंगी। फिलहाल पठानकोट डिपो की एक बस यात्रियों से भरी मणिमहेश यात्रा के लिए भेजी गई है।
--