{"_id":"6609df208bc7a042b8059e64","slug":"pathankot-bharmour-highway-remained-closed-for-half-an-hour-chamba-news-c-88-1-ssml1004-121677-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आधा घंटा बंद रहा पठानकोट-भरमौर हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आधा घंटा बंद रहा पठानकोट-भरमौर हाईवे
Mon, 01 Apr 2024 03:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
आधा घंटा बंद रहा पठानकोट-भरमौर हाईवे
चंबा। जिला चंबा में सुबह के समय बारिश होने के चलते भरमौर-पठानकोट हाईवे पर आधा घंटा वाहनों की आवाजाही ठप रही। चाहला के समीप पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। सूचना मिलने के बाद एनएच प्राधिकरण की ओर से मशीनरी भेजी गई। करीब साढ़े छह बजे मार्ग बहाल हो गया। इसके चलते यात्रियों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि यह मार्ग जिला का सबसे महत्वपूर्ण है। सुबह के समय बाहरी राज्यों से रोजमर्रा की वस्तुओं की गाड़ियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में प्राधिकरण की ओर से भूस्खलन संभावित क्षेत्र के आस-पास मशीनरी रखी है, जिससे मार्ग ज्यादा देर तक ठप न रहे। नेशनल हाईवे प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता नितेन महाजन ने बताया कि सुबह आधा घंटा मार्ग भूस्खलन के कारण बाधित रहा। कहा कि मशीनरी के जरिए मार्ग बहाल कर दिया गया है।
--