फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Passion... students arriving for exams falling in one foot snow

Chamba News: जज्बा ... एक फीट बर्फ में गिरते-पड़ते परीक्षा देने पहुंच रहे विद्यार्थी

Sat, 02 Mar 2024 07:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 02 Mar 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Passion... students arriving for exams falling in one foot snow
जज्बा ... एक फीट बर्फ में गिरते-पड़ते परीक्षा देने पहुंच रहे विद्यार्थी
विज्ञापन

बर्फ के फाहों के बीच बोर्ड की परीक्षाएं देने के लिए मस्ती करते हुए स्कूल पहुंच रहे पांगी घाटी के विद्यार्थी
बोर्ड ने की व्यवस्था ... कोई परीक्षा नहीं दे पाया तो मौसम साफ होने पर की जाएगी पेपर करवाने की व्यवस्था
दूरदराज क्षेत्रों के युवाओं के लिए परीक्षा केंद्रों के पास ही हॉस्टल में की गई है ठहरने की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। आसमान से गिरते बर्फ के फाहों के बीच जुनून और मस्ती करते हुए विद्यार्थियों के कदम स्कूल की तरफ बढ़ रहे हैं। दुश्वारियों के बीच विद्यार्थी 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं देने पहुंच रहे हैं। भारी बर्फबारी के बाद देश-दुनिया से कट चुकी पांटी घाटी में विद्यार्थी एक फीट बर्फ के बीच पैदल चलकर गिरते-पड़ते बुलंद हौसले के साथ बोर्ड की परीक्षाएं दे रहे हैं। बर्फ के बीच सफर करते समय दूरदराज क्षेत्र के विद्यार्थियों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना जरूर करना पड़ रहा है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बर्फ के बीच परीक्षा नहीं दे पाने वाले विद्यार्थियों के लिए बाद में परीक्षा करवाने का फैसला लिया है। कई परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों को स्कूल के साथ हाॅस्टल में ठहराने की भी व्यवस्था की गई है।
एसडीएम नागरिक पांगी रमन घरसंघी ने बताया कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने शैक्षणिक सत्र 2023-2024 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए घाटी के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए आंसर शीट और प्रश्नपत्र भेज दिए हैं। ये वाया कुल्लू-मनाली पहुंचाए गए हैं। शनिवार सुबह तक मुख्यालय किलाड़ में करीब एक फीट बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद रास्तों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर के ऊपर जैसे-तैसे कर विद्यार्थी परीक्षा देने आ रहे हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव को भी इस बारे में जानकारी दी गई है। बोर्ड ने घाटी के विद्यार्थियों को राहत दी है कि यदि कोई विद्यार्थी भारी बर्फबारी के बीच परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचता है तो उसके लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

--
बोर्ड ने यह की व्यवस्था
पांगी में करीब एक फीट तक बर्फबारी हुई है। भारी बर्फबारी के बीच यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आता है तो उसके लिए बोर्ड ने खास सुविधा दी है। परीक्षार्थी मौसम साफ होने के बाद परीक्षा दे सकता है। कोई परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंचता है तो उसकी जानकारी ड्यूटी पर तैनात अध्यापकों को एसडीएम को देनी होगी। इसके बाद बोर्ड तक यह मामला पहुंचाया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी की परीक्षा मौसम साफ होने पर कराई जाएगी। अलग से प्रश्नपत्र और आंसर शीट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed