फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Passengers were dropped halfway and sent to another bus after two and a half hours

Chamba News: आधे रास्ते में उतार दीं सवारियां, ढाई घंटे बाद दूसरी बस में भेजा

Tue, 10 Jun 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Passengers were dropped halfway and sent to another bus after two and a half hours
चंबा के चुवाड़ी में बस के इंतजार में परेशान खड़े यात्री
आधे रास्ते में उतार दीं सवारियां, ढाई घंटे बाद दूसरी बस में भेजा
विज्ञापन

परवाणू-चंबा रूट की बस में सवार लोगों को हुई दिक्कत
चुवाड़ी में सुबह 6:00 बजे उतारीं सवारियां, करती रहीं इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। परवाणू से वाया चुवाड़ी-चंबा रूट की आधा दर्जन सवारियों को चुवाड़ी बस स्टैंड में सुबह 6:00 बजे उतार दिया। सवारियों को दूसरी बस में चंबा भेजने का हवाला दिया। बावजूद इसके 8:30 बजे तक सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी देर बस का इंतजार करने के बाद थकी हारी सवारियां बेंचों और खाली जगह पर बैठकर बस का इंतजार करती रहीं। सवारियों के मुताबिक उन्हें दूसरी बस में चंबा तक पहुंचाने की बात कह कर चालक-परिचालक ने बस से उतार दिया लेकिन, उनके किराये के पैसे तक वापस नहीं किए। सवारियों को सिहुंता-चुवाड़ी-चंबा रूट की बस में बैठने पर उन्हें यह कहकर उतार दिया कि सवारियां दूसरी बस में चंबा के लिए भेजी जाएंगी। आखिरकार 8:30 बजे चुवाड़ी-चंबा रूट की बस के जरिये ही सवारियों को चंबा के लिए रवाना किया। परिचर्चा
परवाणू-चुवाड़ी-चंबा रूट की बस सुबह 6.00 बजे बस स्टैंड चुवाड़ी पहुंची। सवारियों को बस से उतार दिया। ढाई घंटे तक दूसरी बस के इंतजार में लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन

सरिता देवी, सवारी
हिमाचल पथ परिवहन निगम की लचर व्यवस्था के कारण सवारियों की मुश्किलें बढ़ी हैं। एक बस से उन्हें नीचे उतार कर दूसरी बस के इंतजार के लिए छोड़ दिया है। इससे परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, सवारी
सवारियों को ये कहकर उतार दिया कि अगली बस में उन्हें भेजा जाएगा। सवारियों को 7:30 बजे सिहुंता-चुवाड़ी-चंबा रूट की बस में बैठाया और पांच मिनट बाद फिर उन्हें बस से उतार दिया।
रितु, सवारी
खटारा बसें सवारियों की दिक्कतें बढ़ा रही हैं। सवारियों को बीच राह ही उतार दिया जा रहा है। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। आए दिन कई बसें बीच रास्ते में खराब हो रही हैं।

रचना, सवारी
अड्डा इंचार्ज राजकुमार का कहना है कि परवाणू-चुवाड़ी-चंबा रूट की बस की ब्रेकडाउन होने की वजह से सवारियों को लोकल रूट की बस में भेजा। इस वजह से ढाई घंटे सवारियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed