फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Passengers waited for the buses for hours

घंटों तक बसों का इंतजार करते रहे मुसाफिर

Sun, 27 Jun 2021 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Passengers waited for the buses for hours
चंबा। रविवार को लोगों को बस अड्डे में घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। एचआरटीसी ने अधिकतर रूटों पर अपनी सेवाएं बंद रखी थी। केवल पंद्रह रूटों पर ही बस सेवा बहाल रही। इसके चलते कई रूटों की सवारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एचआरटीसी ने दस बजे के बाद रूट के मुताबिक बसें भेजनी शुरू कीं। साढ़े 11 बजे होली के लिए बस रवाना हुई लेकिन अधिकतर यात्री तीसा और सलूणी के लिए बस के इंतजार में थे। करीब डेढ़ घंटा इंतजार करने के बाद उन्हें अपने गंतव्यों के लिए निजी बस मिली। दिन भर यात्री बसों का इंतजार करते रहे। उमेश कुमार, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार और लेखराज का कहना है कि सरकार ने अब रविवार को भी बाजार खोल दिए हैं लेकिन, बस रूटों को नियमित रूप से नहीं चलाया जा रहा है। इसके चलते उन्हें आवाजाही के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार ने अब कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लगाई बंदिशों में काफी हद तक छूट दे दी है। बाजार अब सुबह नौ बजे से शाम आठ बजे तक खुल रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पर्यटकों की आवाजाही के लिए भी आरटीपीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता हटा दी गई है। ऐसे में लोग जिले के सभी रूटों पर बसें चलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर रविवार को अपने गंतव्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। आरएम राजन जम्वाल का कहना है कि रविवार को 11 चंबा डिपो और चार अन्य डिपुओं की बसें चलाई गईं। कहा कि लोगों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed