Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Passengers outraged over overcrowding in buses; traffic blocked for two and a half hours

Chamba News: बसों में सवारियां ठूंसने पर भड़के यात्री, ढाई घंटे चक्का जाम

Fri, 13 Nov 2026 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 13 Nov 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Passengers outraged over overcrowding in buses; traffic blocked for two and a half hours
बसों में सवारियां ठूंसने पर भड़के यात्री, ढाई घंटे चक्का जाम
विज्ञापन

गागला-धुलारा बस में बोगा-बाड़का के यात्रियों को बैठाने पर हंगामा, बस अड्डे पर की नारेबाजी
प्रदर्शन के चलते बसों की आवाजाही रही ठप, चंबा-शिमला बस भी एक घंटे की देरी से हुई रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बसों की कमी और रूटों के संचालन में अनियमितता से परेशान यात्रियों का गुस्सा शुक्रवार को चंबा बस अड्डे पर फूट पड़ा। गागला-धुलारा रूट की बस में बोगा-बाड़का के यात्रियों को बैठाने पर विवाद हो गया।
गुस्साए यात्रियों और कॉलेज विद्यार्थियों ने बस अड्डे पर नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण करीब ढाई घंटे तक बसों की आवाजाही बाधित रही और प्रदर्शनकारियों ने किसी भी बस को अड्डे से बाहर नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन

यात्री रमेश कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार और मनोज कुमार ने बताया कि बोगा-बाड़का और गागला-धुलारा अलग-अलग रूट हैं, लेकिन दोनों क्षेत्रों की सवारियों को एक ही बस में भेजा जा रहा है। इससे यात्रियों को बीच रास्ते में उतरकर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे बोगा-बाड़का रूट के लिए अलग बस नहीं भेजी गई और यात्रियों को गागला-धुलारा की बस में बैठा दिया गया। इसी पर विरोध शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री विनोद कुमार, अमन कुमार, प्रकाश चंद और विकास कुमार ने कहा कि दोनों रूटों पर बसों का संचालन नियमित नहीं है। कभी बस नहीं आती तो कभी निर्धारित समय से देरी होती है। इससे ग्रामीणों और विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने दोनों रूटों पर अलग-अलग बसें नियमित चलाने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाया। करीब ढाई घंटे बाद बोगा-बाड़का रूट की बस रवाना हुई। इस दौरान चंबा-शिमला बस भी करीब एक घंटे की देरी से निकली।

अड्डा इंचार्ज सरदार मोहम्मद ने बताया कि बसों की कमी के कारण कभी-कभी ऐसी स्थिति बन जाती है। संबंधित बस मरम्मत के चलते देरी से रवाना हुई थी। मरम्मत पूरी होते ही उसे रूट पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed