फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Passengers dropped off at Bharmour Chowk despite paying fare for the old bus stand; passengers create an uproar.

Chamba News: पुराने बस स्टैंड का किराया लेकर भरमौर चौक में उतारी सवारियां, यात्रियों का हंगामा

Fri, 10 Jul 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Passengers dropped off at Bharmour Chowk despite paying fare for the old bus stand; passengers create an uproar.
बस में तकनीकी खराबी के चलते आधा किलोमीटर पहले रोकी गई एचआरटीसी बस
विज्ञापन

यात्रियों ने उठाए सवाल, निगम ने बताया मरम्मत के कारण लिया गया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नए बस स्टैंड से पुराने बस स्टैंड की ओर जा रही एचआरटीसी की बस को तकनीकी खराबी के कारण भरमौर चौक के पास रोकना पड़ा। बस पुराने बस स्टैंड से करीब आधा किलोमीटर पहले ही रोक दी गई। इसके बाद यात्रियों को वहीं उतार दिया गया। इससे नाराज यात्रियों ने मौके पर हंगामा करते हुए निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। यात्रियों ने हंगामा करते कहा कि जब उनसे पुराने बस स्टैंड तक का पूरा किराया लिया गया तो उन्हें निर्धारित गंतव्य तक क्यों नहीं पहुंचाया गया। उनका आरोप था कि निगम ने उन्हें आधा किलोमीटर पहले उतारकर पैदल जाने के लिए मजबूर कर दिया। यदि बस गंतव्य तक नहीं पहुंच सकती थी तो किराया भी उसी हिसाब से लिया जाना चाहिए था।

यात्रियों कुलदीप कुमार, राजेश कुमार, अमन कुमार, साहिल कुमार, मीना देवी, मनीषा कुमारी और पुष्पा देवी ने कहा कि परिवहन निगम में इस तरह की समस्या अक्सर देखने को मिलती है। कभी बसें बीच रास्ते खराब हो जाती हैं तो कभी यात्रियों को गंतव्य से पहले ही उतार दिया जाता है, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। वहीं, एचआरटीसी कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपप्रधान ओम शंकर ने बताया कि बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस को आगे नहीं ले जाया गया और उसकी मरम्मत आवश्यक थी। इसी कारण बस को भरमौर चौक के पास रोकना पड़ा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed