फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Party workers also sat on strike along with Congress supported councilors

Chamba News: कांग्रेस समर्थित पार्षदों के साथ पार्टी कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे

Sat, 17 Feb 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 17 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Party workers also sat on strike along with Congress supported councilors
नगर परिषद कार्यालय बाहर धरना- प्रदर्शन करते कांग्रेस सम​र्थित पार्षद: संवाद
चंबा। शहर में विकास कार्य न होने का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस समर्थित पार्षदों के साथ अब पार्टी के समर्थक भी धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्षद अंजू देवी, सीमा कुमारी, खालिद मिर्जा और उर्मिला जंदरोटिया ने नगर परिषद की अध्यक्ष पर शहर के चार वार्डों से भेदभाव करने का आरोप लगाया है। धरना-प्रदर्शन कर रहे पार्षदों के अनुसार बीते तीन साल से उनके वार्डों में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है। शेष वार्डों में हर कार्य नगर परिषद करवा रही है, लेकिन चार वार्डों में धरातल पर कार्य नहीं हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से इन्हीं वार्डों को टारगेट कर विकास कार्य का कोई टेंडर नहीं लगाया गया है। इस कारण गलियों की हालत खस्ता है। निकासी नालियों का बुरा हाल है। स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हैं। नगर परिषद में अपनी मनमानी चल रही है। क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़े वार्ड सुल्तानपुर और जनसंख्या के आधार पर बड़े हरदासपुरा वार्ड में लंबे अरसे से कोई काम नहीं हुआ है। अब स्थानीय वार्डों की जनता पार्षदों पर दबाव बना रही है। सभी पार्षदों और समर्थकों ने चेतावनी दी की यदि जल्द नगर परिषद ने उक्त वार्डों के विकास कार्य शुरू नहीं करवाए तो आंदोलन उग्र रूप धारण कर लेगा। कहा कि वे पिछले तीन दिन से धरने पर बैठे हैं, लेकिन नगर परिषद अध्यक्ष ने एक बार भी उनसे बैठकर बात नहीं की है। बात करना तो दूर नगर परिषद अध्यक्ष तीन दिन से कार्यालय में नहीं पहुंची हैं। पार्षदों ने आधा घंटा नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना-प्रर्दशन किया और नप अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्षदों ने कहा कि गत दिनों हुई बैठक में अध्यक्ष ने टेंडर का प्रस्ताव फाड़ दिया और प्रेस वार्ता में नया प्रस्ताव पेश किया। अब कांग्रेस पार्षदों ने साफ किया है कि सोमवार को हड़ताल करेंगे और समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान पार्षद करतार सिंह ठाकुर, जीवन सलारिया, देव राज शर्मा, नेक राज, भूपेंद्र जसरोटिया, पूर्व पार्षद जितेंद्र सूर्या, भावना गुलाटी, जितेंद्र मेहरा, भूपेंद्र राजू, महासू राम और चमन सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed