फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Parking work will start soon in the old bus stand: MLA

पुराने बस स्टैंड में जल्द शुरू होगा पार्किंग का निर्माण कार्य : विधायक

Wed, 01 Jan 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Parking work will start soon in the old bus stand: MLA
चंबा। सदर विधायक नीरज नैयर ने कहा है कि शहर में प्रस्तावित पार्किंग, इंडोर स्टेडियम, मिनी सचिवालय भवन और सुल्तानपुर में हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। पुराने बस स्टैंड में पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सभी विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

यह बात बचत भवन में विकास कार्याें की समीक्षा बैठक में सदर विधायक नीरज नैयर ने कही। नीरज नैयर ने कहा कि चंबा विधानसभा के समुचित विकास को सुनिश्चित बनाना उनकी विशेष प्राथमिकता है। ऐतिहासिक चौगान के संरक्षण और सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवी वर्ग एवं संबंधित सभी हित धारकों के सुझावों के आधार पर सुनिश्चित बनाया जाएगा। परिधि गृह की ओर से एक और भव्य प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। इसके साथ कला मंच के वर्तमान स्वरूप को भी और बेहतर बनाने के अतिरिक्त कैफे रोड पर आकर्षक लाइटें लगाने की कार्य योजना तैयार है। चंबा शहर में लगभग छह करोड़ रुपये की राशि से पुराने फायर हाइड्रेंट सिस्टम के अपग्रेडेशन का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और विद्युत आपूर्ति लाइनों को भूमिगत करने के लिए विभाग के अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने को भी कहा है ।
विज्ञापन

नीरज नैयर ने मुख्य बाजार में लोगों के निजी वाहनों की वर्टिकल पार्किंग को लेकर व्यापार मंडल के सहयोग से एसडीएम और डीएसपी को विभिन्न स्थानों पर संभावनाएं तलाश कर पार्किंग क्षेत्र चिह्नित करने को कहा। उन्होंने लोगों की मांग पर नए बस स्टैंड से पुराने बस स्टैंड तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की अतिरिक्त बस की व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया। बैठक में चिल्ड्रन पार्क के रखरखाव से संबंधित कार्यों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर परिषद नीलम नैय्यर, उपाध्यक्ष सीमा कश्यप, सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम प्रियांशु खाती और उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी और विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed