फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Parking riot on the verge of collapse, tourists worried

Chamba News: पार्किंग का डंगा ढहने के कगार पर, पर्यटक परेशान

Sun, 15 Dec 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Dec 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Parking riot on the verge of collapse, tourists worried
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार की पार्किंग को लेकर पर्यटकों में चिंता बढ़ती जा रही है, क्योंकि पार्किंग का मुख्य डंगा अब काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है। यह कभी भी ढह सकता है। यदि ऐसा हुआ तो पार्किंग का एक बड़ा हिस्सा जमींदोज हो सकता है और वहां खड़ी गाड़ियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। इस कारण पर्यटक अपनी गाड़ियों को वहां पार्क करने से कतराने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या केवल पर्यटकों के लिए ही नहीं, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए भी चिंताजनक है। स्थानीय निवासी सन्नी कुमार, हंसराज, सोनू, प्रदीप कुमार, बबलू, योगराज, केवल, रविंद्र और कुलदीप कुमार ने प्रशासन और वन्य प्राणी विभाग से इस क्षतिग्रस्त डंगे की मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि खज्जियार को मिनी स्विट्जरलैंड के रूप में जाना जाता है, लेकिन यहां की पार्किंग की खराब स्थिति पर्यटकों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, ऑफ सीजन में पर्यटकों की संख्या कम होती है, इसलिए पार्किंग में ज्यादा परेशानी नहीं होती। लेकिन जैसे ही पर्यटन सीजन शुरू होता है, पार्किंग की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। देश-विदेश से पर्यटक खज्जियार आते हैं, और यहां की पार्किंग का यह हाल उन्हें निराश करता है। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ कुलदीप जम्वाल ने बताया कि प्रशासन को इस समस्या का अवगत कराया गया है और जल्द ही पार्किंग के क्षतिग्रस्त डंगे की मरम्मत करवाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed