फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Parking construction work in Saho has been hanging in balance for ten years.

Chamba News: साहो में दस साल से अधर में लटका पार्किंग निर्माण कार्य

Thu, 23 Oct 2025 09:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 23 Oct 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Parking construction work in Saho has been hanging in balance for ten years.
साहो (चंबा)। साहो में पार्किंग निर्माण का कार्य बीते दस वर्षों से फाइलों में दबा पड़ा है। तत्कालीन उपमंडलाधिकारी द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण कर लोगों की समस्या को देखते हुए मराल नामक स्थान पर पार्किंग निर्माण के लिए जमीन चयनित की गई थी। इसके बावजूद अब तक कार्य शुरू न होना लोगों के लिए चिंता और असुविधा का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन

पार्किंग की सुविधा न होने से स्थानीय लोगों को अपने वाहन सड़क किनारे या दुकानों के आगे खड़े करने पड़ रहे हैं। इससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रकाश चंद, हरि सिंह, योगेश, चमन सिंह, कर्म चंद, पवन कुमार, किशोरी लाल, रविंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, राजीव कुमार और करण कुमार ने बताया कि साहो में पार्किंग की लंबे समय से सख्त जरूरत महसूस की जा रही है। विशेष रूप से महाशिवरात्रि और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान चंद्रशेखर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है और वाहनों की कतारें संगेहरा तक लग जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पार्किंग निर्माण को लेकर कई बार जगह चयनित होने की बात कही गई, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हुआ। इससे विभागीय कार्रवाई को लेकर लोगों में नाराजगी और संदेह दोनों बढ़ रहे हैं। उधर, पंचायत प्रधान साहो पूजा देवी ने बताया कि साहो स्थित अस्थायी बस स्टैंड का क्षेत्र काफी संकीर्ण है। ऐसे में मराल में नई पार्किंग के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 30 लाख रुपये की घोषणा की गई है। वर्तमान में वन विभाग की जमीन पर एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। एनओसी मिलते ही पार्किंग निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed