फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   parking

डलहौजी, बनीखेत में सात दिन तक पार्क कर सकते हैं वाहन

Fri, 01 Jan 2021 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
parking
बनीखेत (चंबा)। डलहौजी व बनीखेत में ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान करने के लिए पुलिस ने बनीखेत के पधर मैदान में पार्किंग जोन बनाया है। जहां पर पांच सौ से अधिक गाड़ियों को पार्क करने की क्षमता है। पार्किंग जोन बनने से सड़क पर ट्रैफिक की समस्या से पर्यटकों को निजात मिलेगी। डलहौजी जाने वाले पर्यटकों की गाड़ियों को पधर मैदान में खड़ा किया जाएगा। जहां से क्रम वार गाड़ियों को डलहौजी के लिए रवाना किया जाएगा। एक साथ गाड़ियों को डलहौजी नहीं भेजा जाएगा। इतना ही नहीं पुलिस द्वारा डलहौजी में फंसी पर्यटकों की गाड़ियों को भी निकाला जा रहा है। पिछले दिनों बनीखेत व डलहौजी की सड़कों पर ट्रैफिक जाम आम बात हो गई थी। इसी समस्या के निदान के लिए पुलिस ने उपरोक्त विकल्प तैयार किया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि पुलिस विभाग द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारुरखने के लिए आगामी सात दिनों तक पार्किंग की व्यवस्था पधर मैदान में की गई है। पर्यटकों की गाड़ियों को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि डलहौजी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में वाहन चालकों की सहूलियत के लिए सात दिनों तक बनीखेत के पधर मैदान में पार्किंग जोन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed