फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Parking became swamp in Khajjiar, Tourists are finding it difficult to move on the mud filled in the parking lot.

खज्जियार में पार्किंग बनी दलदल

Sun, 19 Sep 2021 09:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Parking became swamp in Khajjiar, Tourists are finding it difficult to move on the mud filled in the parking lot.
Parking became swamp in Khajjiar, Tourists are finding it difficult to move on the mud filled in the parking lot.
खज्जियार (चंबा)। पर्यटक स्थल खज्जियार में पार्किंग दलदल बन चुकी है। इसके अलावा पार्किंग में मलबे के ढेर लगे हैं। जिस कारण पर्यटकों को पार्किंग में गाड़ियों को पार्क करने में परेशानी हो रही है। पर्यटकों से पार्किंग के नाम पर शुल्क तो वसूल किया जा रहा है लेकिन उस शुल्क के बदले में बेहतर सेवाएं नहीं दी जा रही हैं। पर्यटकों को पहले पार्किंग में गाड़ी पार्क करने में परेशानी होती है। जब गाड़ी पार्क हो जाती है तो उन्हें कीचड़ के दलदल से होकर आवाजाही करनी पड़ती है। जिससे उनके कपड़े गंदे होने की संभावना बनी रहती है। कई पर्यटक पार्किंग की दुर्दशा को देख अपने वाहनों को खज्जियार मुख्य सड़क किनारे ही पार्क कर देते हैं। जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग की ओर से खज्जियार में पर्यटकों की सहूलियत के लिए 200 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण किया गया है। पार्किंग को पक्का नहीं किया गया है। बारिश के दौरान पार्किंग में पानी भर जाता है जिससे कीचड़ की समस्या ओर भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस समस्या से जहां पर्यटक परेशान हैं, वहीं स्थानीय लोग भी परेशान हैं। पार्किंग की दुर्दशा का असर खज्जियार के पर्यटन भी पड़ रहा है। पार्किंग के अभाव में पर्यटक खज्जियार ठहरने की बजाय डलहौजी का रुख कर लेते हैं। जिससे होटल कारोबारियों सहित अन्य पर्यटक कारोबारी परेशान हैं। क्योंकि ऐसा होने से उनके कारोबार पर प्रभाव पड़ा है। स्थानीय लोगों ने पार्किंग की हालत सुधारने की मांग की है। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। जल्द ही पार्किंग की हालत सुधारी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed