Hindi News
›
Himachal Pradesh
›
Chamba News
›
Papa what are you doing There is a lot of water down there the father pushed [the child] off the bridge
{"_id":"6a7b618f935f41093007600c","slug":"papa-what-are-you-doing-there-is-a-lot-of-water-down-there-the-father-pushed-the-child-off-the-bridge-chamba-news-c-88-1-ssml1007-192957-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पापा...ये क्या कर रहे हो, नीचे बहुत पानी है, पिता ने पुल से दे दिया धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पापा...ये क्या कर रहे हो, नीचे बहुत पानी है, पिता ने पुल से दे दिया धक्का
चंबा। पापा...ये क्या कर रहे हो, नीचे बहुत पानी है, मासूम अपने पिता से कहता रहा लेकिन पिता का कलेजा नहीं पसीजा। जिस पिता की उंगली पकड़कर बच्चा दुनिया को समझ रहा था, उसी ने उसे पुल से नीचे धकेल दिया। इसके बाद एक तेज आवाज हुई और मासूम राव की लहरों में समा गया। घटना को याद करते हुए आरोपी पिता ने पुलिस के समक्ष जो कुछ बताया, उसे सुनकर हर किसी का कलेजा कांप उठा। उसने बताया कि बच्चा आखिरी समय तक अपने पिता को रोकता रहा। वह बार-बार नीचे गहरे पानी का हवाला देकर डर रहा था, लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी। सबसे ज्यादा झकझोर देने वाली बात यह रही कि घटना का जिक्र करते समय आरोपी के चेहरे पर कथित तौर पर कोई शिकन तक नहीं थी। उसे इस बात का अहसास तक नहीं था कि उसने अपने ही हाथों मासूम को रावी की लहरों के हवाले कर दिया। जिस बच्चे ने आखिरी पल में भी पिता को पुकारकर भरोसा जताया, वही पिता उसकी जिंदगी लेने पर उतारू हो गया। पापा मासूम की यह आखिरी पुकार और उसके बाद आई थपाक की आवाज अब इस दर्दनाक घटना की सबसे भयावह याद बन गई है। घटना ने हर किसी को भीतर तक झकझोर दिया है। सवाल यही है कि आखिर एक पिता अपने ही बच्चे के साथ इतना निर्मम कैसे हो सकता है। मासूम की आखिरी आवाज अब उन लोगों के जेहन में गूंज रही है, जिन्होंने इस घटना के बारे में सुना है। कुल मिलाकर हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।