{"_id":"6400dbe6cce6d6629d0c5c04","slug":"pankaj-leads-in-1500-meters-race-chamba-news-c-19-1-76675-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 1,500 मीटर दौड़ में पंकज रहे सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 1,500 मीटर दौड़ में पंकज रहे सबसे आगे
Thu, 02 Mar 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 02 Mar 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा पुलिस मैदान बारगाह में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देते मुख
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में महाविद्यालय चंबा की 55वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन 1,500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में पंकज शर्मा ने पहला, आशीष ने दूसरा जबकि मनोज कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट महिला वर्ग में पहला स्थान मोनिका और दूसरा निक्षिता जबकि तीसरा स्थान अंजलि ने हासिल किया। शॉटपुट पुरुष वर्ग में हिमांशु ने पहला, आशीष ने जूसरा और सुरेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर महिला वर्ग रेस में ऊषा, संतोषी और मनीषा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि पुरुष वर्ग की इसी रेस में पंकज, ओंकार और मनोज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
एएसपी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय चंबा के छात्र-छात्राएं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लें। मुख्य अतिथि ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि खेलकूद गतिविधियां शारीरिक और मानसिक रूप से मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह हमारे शरीर ही नहीं बल्कि मानसिक शक्ति को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक का आयोजन में पधारने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।