फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pangi's peas brought happiness to the faces of farmers

Chamba News: किसानों के चेहरों पर खुशियां ले आया पांगी का मटर

Wed, 10 Jul 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Pangi's peas brought happiness to the faces of farmers
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी का मटर स्थानीय मंडियों में हरियाली ले लाया है। जनजातीय क्षेत्र के मटर को चंबा और कुल्लू की मंडियों में बेहतर दाम मिल रहे हैं। चोखे दाम मिलने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में घाटी का मटर 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मंडियों में बिक रहा है। इससे किसान भी खुश हैं। पांगी में 550 हेक्टेयर भूमि पर किसान मटर की खेती करते हैं। इस व्यवसाय से सैकड़ों किसान जुड़े हैं।
विज्ञापन

किसानों में खेम राज, केसर सिंह, तिलक राज, तुलसी राम, प्रताप सिंह, नरेश कुमार, बृज लाल, गोविंद सिंह और सोहन लाल ने कहा कि शुरू में ही उन्हें मटर का रेट 80 से 100 रुपये तक मिला है। उन्होंने कहा कि दाम अच्छे मिलने से किसान खुश हैं। इन दिनों मटर का तुड़ान जोर-शोर से चल रहा है। पांगी से चंबा और कुल्लू की मंडियों के लिए मटर की गाड़ियां पहुंच रही हैं। कहा कि मटर की क्वालिटी के हिसाब से उन्हें उम्दा रेट मिलते हैं। इस बार मटर की फसल की अच्छी पैदावार हुई है। पिछले साल की अपेक्षा से किसानों को रेट अच्छे मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप धीमान का कहना है कि पांगी में मटर की फसल तैयार हो चुकी है। मटर बिकने के लिए चंबा और कुल्लू की मंडियों में पहुंच रहा है। किसानों को अच्छे रेट मिल रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed