{"_id":"586e475c4f1c1b1c7e15a803","slug":"pangi-raod-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी घाटी में प्रवेश के रास्ते बंद, साच पास और पधरी जोत पर हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी घाटी में प्रवेश के रास्ते बंद, साच पास और पधरी जोत पर हिमपात
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 05 Jan 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
पांगी में हो रहा हिमपात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा में पांगी घाटी का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। साच पास और पधरी जोत पर भारी हिमपात होने से चंबा से जुड़ने वाले यह दोनों मार्ग आगामी कुछ माह तक आवाजाही के लिहाज से अवरुद्ध रह सकते हैं।
विज्ञापन
मौजूदा समय में पांगी आने जाने के लिए लोग किलाड़ से गुलाबगढ़ और किश्तबाड़ से जम्मू पहुंच कर जिला मुख्यालय चंबा आ रहे हैं। हालांकि इसके लिए हवाई उड़ान सेवा बेहतर विकल्प है लेकिन सरकार और प्रशासन का ऐसा मानना है कि अभी तक ऐसे हालात नहीं बने हैं कि घाटी के लोगों को हवाई परिवहन सेवा मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
उधर समस्या यह बनी हुई है कि लगभग दो दिनों तक लगातार बर्फबारी के बाद पांगी में मौसम थम तो गया है लेकिन आसमान में काली घटाएं कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। ऐसे में दोबारा से फिर बर्फबारी होती है तो पांगी घाटी से बाहर निकलने वाला एकमात्र गुलबागढ़-किलाड़ मार्ग भी बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
जैसा कि हर वर्ष देखने में आता है कि घाटी के लोगों को कई-कई दिनों तक आपात में भी परिवहन के साधन नहीं मिल पाते हैं। उधर पांगी मुख्यालय किलाड़ में प्रशासन ने लोनिवि को शीघ्र सड़कें व्यवस्थित करने के निर्देश जारी जारी कर दिए हैं ताकि घाटी का आंतरिक यातायात बधित न हो सके। कुल मिलाकर कहें तो दो दिनों की बर्फबारी के बार घाटी में हालात सामान्य होते दिखाई दे रहे हैं।
सावधानी व सतर्कता बरतें लोग : एसडीएम
एसडीएम पांगी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मौसम के सहज होने के साथ घाटी में आम जिंदगी पटरी पर आने लगी है। घाटी में भारी हिमपात के बावजूद हालात सामान्य हैं और कहीं से किसी भी तरह का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं मिली है। अगर फिर से बर्फबारी होती है तो लोग सावधानी और सतर्कता बरतें।