फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pangi pregnant women have to undergo delivery in Kullu, Chamba

Chamba News: चंबा के रैनपानी खाई में गिरी पिकअप, दो सवारों की मौत

Thu, 21 Sep 2023 10:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Pangi pregnant women have to undergo delivery in Kullu, Chamba
चंबा के राख-सामरा मार्ग पर पिकअप हादसे में घटनास्थल पर जानकारी जुटाती पुलिस टीम।स्रोत : जागरूक
चंबा। जिले के राख-धनाड़ा-बिंदला संपर्क मार्ग पर रैनपानी के पास एक पिकअप के खाई में गिरने से चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार वीरवार दोपहर 2:30 बजे के करीब एक पिकअप धनाड़ा से राख के लिए लौट रही थी। रैन पानी नामक स्थान पर अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं, जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इस बारे में सूचित किया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां पर तैनात चिकित्सक ने दोनों को मृत करार दिया। मृतक की पहचान चालक 30 वर्षीय राज कु़मार पुत्र मान सिंह और 32 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र रौनकी राम निवासी थल्ली मुहाल, उप तहसील धरवाला, चंबा के रूप में हुई है। वहीं, नायब तहसीलदार धरवाला अरविंद ने मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।
विज्ञापन

जिले के राख-धनाड़ा संपर्क मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed