फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   pangi one injured

पांगी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से व्यक्ति हुआ गंभीर घायल

Wed, 24 Jun 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
pangi one injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पांगी (चंबा)। पांगी में ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान नरैैण सिंह (55) पुत्र गोविंद राम निवासी करियुनी के रूप में हुई है। वह बुधवार को करियुनी में सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से ट्रैक्टर आया और उसे कुचलता हुआ चला गया।
इससे ट्रैक्टर के टायर के नीचे नरैण सिंह की टांग आ गई। खून से लथपथ घायल को स्थानीय लोगों ने उठाकर उपचार के लिए किलाड़ अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। मगर नरैण सिंह को गंभीर चोट लगने की वजह से हालत खराब हो रही थी। इसके चलते घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया। इसके बाद घटनास्थल में जाकर जायजा लिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज भेजने की व्यवस्था करने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी पांगी डॉ. मोहिंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। इसे किलाड़ में उपचार के बाद चंबा के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed