फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat secerertry beaten in dudra chamba

जियो टैगिंग करने जा रहे पंचायत सचिव की रास्ते में कर दी धुनाई

Wed, 15 Jul 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
panchyat secerertry beaten in dudra chamba
तीसा (चंबा)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों की जियो टैगिंग करने जा रहे पंचायत सचिव से मारपीट का मामला सामने आया है। इसको लेकर पंचायत सचिव ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पद्धर पंचायत के सचिव राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को दोपहर के समय वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों की जियो टैगिंग करने को दुदरा गांव में जा रहे थे। जियो टैगिंग के बाद ही पात्र परिवार को स्वीकृत धनराशि की किस्त जारी होनी थी। जैसे ही वह दुदरा गांव में पहुंचे तो हरी सिंह ने उनका रास्ता रोक लिया और उन्हें भला बुरा कहने लगा। इतना ही नहीं उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की।
विज्ञापन

इसमें उन्हें चोटें आई हैं। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना तीसा और खंड विकास अधिकारी को फोन पर इस बारे में सूचना दी। उन्होंने कहा कि मारपीट के बाद वह काफी डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कार्य के चलते उनका दुदरा गांव में आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में व्यक्ति उनके साथ दोबारा से भी मारपीट कर सकता है। उन्होंने पुलिस विभाग से मांग की कि उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि दुदरा गांव में पंचायत सचिव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed