फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat seal after corona positive case in chamba

ग्राम पंचायत पियूहरा सील, अन्य पंचायतों को बफर घोषित करने की तैयारी

Sat, 06 Jun 2020 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
panchyat seal after corona positive case in chamba
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत पियूहरा में एक कोरोना पॉजिटिव मामला आने के बाद प्रशासन ने पंचायत को सील कर दिया है। पंचायत में अब कर्फ्यू ढील भी समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही कर्फ्यू कड़ाई के साथ लागू करने के आदेश प्रशासन ने जारी कर दिए हैं। पंचायत में रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को व्यवस्था बनाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने पियूहरा के साथ लगती अन्य पंचायतों को भी बफर क्षेत्र में शामिल करने की कवायद शुरू कर दी है। हालांकि इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। इस मामले को लेकर जिला प्रशासन विचार-विमर्श कर रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंचायत में होम क्वारंटीन किया गया 24 वर्षीय युवक का सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। इसके चलते पंचायत में हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राइमरी कांटेक्ट की सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही शनिवार को मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाकर सैंपल भी लिए। वहीं, दूसरी तरफ जिले में कोरोना का आंकड़ा 29 तक पहुंच गया है। इनमें 16 मामले सक्रिय है। जबकि 13 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पियूहरा पंचायत को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही रोजमर्रा की वस्तुओं की जिम्मेवारी के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को व्यवस्था बनाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि साथ लगती पंचायतों को बफर घोषित करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed