फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat result declare

पांगी में पहले चरण की आठ पंचायतों में हुए चुनाव का परिणाम घोषित

Sat, 18 Jun 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Sat, 18 Jun 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन

जनजातीय घाटी पांगी में पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान का परिणाम घोषित हो गया है। आठ पंचायतों में हुए चुनाव की मतगणना शुक्रवार देर रात तक चलती रही। प्रशासन ने शनिवार सुबह चुनाव नतीजे घोषित कर दिए।

विज्ञापन


आठ में से प्रधान पद की चार सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थी। सुराल पंचायत में नीमा कुमारी पत्नी भगवान चंद ने प्रधान का चुनाव जीता है। यहां कुलदीप चंद को उपप्रधान चुना गया है। पंचायत में सपना कुमारी, मोहिनी, मान सिंह सुरेंद्र व देव देई को वार्ड पंच चुना गया। लुज पंचायत में अंजना कुमारी को पंचायत प्रधान व हंस राज को उपप्रधान चुना गया। यहां वार्ड नंबर एक में नामांकन रद्द हो गए थे जबकि अन्य वार्ड में पान राज, बबीता कुमारी, शांति देवी व चैन सिंह को वार्ड पंच चुना गया है।
विज्ञापन


करयास गांव में प्रकाश चंद को प्रधान व चतर सिंह को उपप्रधान चुना गया। लीला देवी, कमलेश, धर्मपाल, भगत सिंह, महेश चंद, अर्चना व रीता को वार्ड पंच चुना गया है। हुडान पंचायत में बिमला कुमारी को प्रधान व देवी लाल को उपप्रधान चुना गया है जबकि शांति देवी, कविता कुमारी, राजकुमार, प्रेम सिंह, इशु कुमारी को वार्ड पंच चुना गया। शूण पंचायत से शिव दासी को प्रधान और शांता कुमार को उपप्रधान चुना गया है जबकि बुद्धि सिंह, मेघ राज, सरीता, सिल्ही, सरिता को वार्ड पंच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिंधल पंचायत में प्रताप चंद को प्रधान और देवी सिंह को उपप्रधान चुना गया। यहां भागी, उदय, मीता, मीना व गुड्डू को वार्ड पंच चुना गया। पुर्थी पंचायत में सतीश कुमार को प्रधान जबकि नारायण दास को उपप्रधान चुना गया। वहीं, अमिता, दयावंती, देवराज, हेम राज, संतोष कुमारी, फिल्मी देवी व मोती राम को वार्ड पंच चुना गया है।


आठ पंचायतों में नतीजे घोषित
एसडीएम तीसा कर्म सिंह चौधरी ने बताया कि दूरदराज की पंचायतों में पहले चरण में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई है। मतदान केंद्रों में देर रात तक गिनती चलती रही। जबकि सुबह सबके परिणाम घोषित कर दिए गए। उन्होंने बताया कि सभी पंचायतों में शांति पूर्वक मतदान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed