फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election

सरकारी कर्मचारियों पर प्रचार करने के आरोप

Sat, 26 Dec 2015 08:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 26 Dec 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन की चार शिकायतें प्रशासन के पास पहुंची हैं। इनमें से तीन का निपटारा कर दिया गया है, जबकि एक मामले की जांच जारी है। तीन सरकारी कर्मचारियों के छुट्टी लेकर अपने रिश्तेदारों का प्रचार करने की शिकायत उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची थी। जिन कर्मचारियों की शिकायत की गई है उनमें से एक लोक निर्माण विभाग, एक सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। जबकि चौथा पंचायत का सचिव है जिस पर प्रचार करने का आरोप लगा है। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पहली तीन शिकायतों के आधार पर तीनों कर्मचारियों के विभागों को नोटिस के माध्यम से अवगत करवा दिया है और तीनों कर्मचारियों के प्रचार पर रोक लगा दी है। साथ ही संबंधित विभाग अधिकारियों को मामले की जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं। यह तीनों शिकायतें इन पंचायतों में चुनाव लड़ रहे दूसरे उम्मीदवारों ने दर्ज करवाई थीं। इसके बाद शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई है। जबकि, चौथी शिकायत एक पंचायत सचिव की है जो शुक्रवार को ही पंचायतीराज विभाग कार्यालय में दर्ज हुई है। इस शिकायत में पंचायत सचिव पर प्रचार करने का आरोप है। विभाग इस मामले की जांच कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन


शिकायतों पर तत्काल हुई कार्रवाई : उपायुक्त
उधर, उपायुक्त एम सुधा देवी का कहना है कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की अब तक चार शिकायतें सामने आई हैं। इनमें सरकारी कर्मचारियों द्वारा प्रचार करने की बात कही गई थी। इन सभी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी और ऐसी कार्रवाई मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed