फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election chamba

लुड्डू में प्रधान और जियुंता में सदस्य बनने के लिए पांच-पांच नॉमिनेशन

Mon, 04 Nov 2019 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
panchyat election chamba
चंबा। जिले में 17 रिक्त पदों पर हो रहे पंचायत उपचुनावों को लेकर नामांकन की अवधि आज समाप्त हो गई है। चार दिनों में 34 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए दावेदारी ठोकी है। वार्ड मेंबर के लिए 23, उपप्रधान के लिए चार, बीडीसी के लिए दो और प्रधान के लिए पांच लोगों ने पर्चे दाखिल किए हैं। मंगलवार को नॉमिनेशन को लेकर छंटनी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

जबकि सात नवंबर दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नाम भी वापिस ले सकेंगे। इसके अलावा इन वार्डों में एक ही नॉमिनेशन पहुंचा है, अधिकारिक तौर पर निर्विरोध घोषणा भी सात नवंबर को होगी। नॉमिनेशन के मुताबिक उप चुनावों में सबसे ज्यादा रोचक जंग विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत लुड्डू के प्रधान पद के लिए होगी। यहां पांच उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोकी है। इसके अलावा विकास खंड भटियात की तहत ग्राम पंचायत जियुंता में वार्ड सदस्य के लिए भी पांच नॉमिनेशन आए हैं। बहरहाल, यहां भी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
विज्ञापन

कहां से कितने नॉमिनेशन
विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत साहो के पद्दर वार्ड सदस्य के लिए तीन, रूणी में घाड़ी वार्ड सदस्य के लिए एक, पलूंही वार्ड में बीडीसी के लिए दो व द्रम्मण पंचायत के वार्ड ओबड़ी के लिए नॉमिनेशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैहला ब्लॉक के तहत ग्राम पंचायत उटीप में प्रधान पद के लिए पांच, तीसा ब्लॉक के तहत ग्राम पंचायत देहरा में वार्ड सदस्य मौड़ा के लिए एक, जसौरगढ़ पंचायत के वार्ड उथपुर एक और भराड़ा के भराड़ा-1 के लिए दो, सलूणी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिघाई के वार्ड प्रजना के लिए एक व सियुला के धनवाल वार्ड के लिए एक नॉमिनेशन भरा है।
जिले के सबसे बड़े विकास खंड भटियात में कथला पंचायत के उपप्रधान पद के लिए एक, जियुंता पंचायत में वार्ड सदस्य पद के लिए पांच, समलेऊ पंचायत में एक, मनोला में दो, रूल्याणी और कथेट में तीन-तीन व खनौड़ा में एक नॉमिनेशन वार्ड सदस्य के पद के लिए हुआ है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि पंचायत उप चुुनावों को लेकर नॉमिनेशन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई हुई। उन्होंने कहा कि जिले की 17 पंचायतों में विभिन्न पदों को भरने के लिए 34 नॉमिनेशन पहुंचे है। अधिकतर पंचायतों में रिक्त प्रतिनिधि के पद के लिए एक-एक नॉमिनेशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed