{"_id":"6808e9ab33f82f783f070962","slug":"pahalgam-attack-two-hour-shutdown-in-the-district-protest-rally-to-be-taken-out-chamba-news-c-88-1-ssml1004-148983-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पहलगाम आतंकी हमला... चंबा में आज तीन घंटे का बंद, निकाली जाएगी रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पहलगाम आतंकी हमला... चंबा में आज तीन घंटे का बंद, निकाली जाएगी रोष रैली
Thu, 24 Apr 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 24 Apr 2025 06:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य हमले के विरोध में वीरवार को जिला मुख्यालय चंबा समेत भरमौर, भटियात और सलूणी में सुबह 9ः00 बजे से 12ः00 बजे तक व्यापारिक संस्थान बंद रहेंगे। चंबा जिला व्यापार मंडल ने राज्य व्यापार मंडल के भारत बंद आह्वान का समर्थन करते हुए यह निर्णय लिया है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र महाजन ने कहा कि मानवता को झकझोर देने वाली इस घटना के विरोध में सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रख मृतक पर्टयकों को श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और अन्य सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यालय में रोष रैली भी निकाली जाएगी।
विहिप प्रदेशाध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने बताया कि यह रैली सुबह 10 बजे मुख्य बाजार से शुरू होगी। रैली के दौरान इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका जाएगा और शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हमला न सिर्फ निर्दोष पर्यटकों पर था, बल्कि यह मानवता पर भी हमला है, जिसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।