{"_id":"686917b5433376945307f90e","slug":"padma-shri-kailash-mahajan-power-house-is-closed-losses-of-crores-are-being-incurred-every-year-chamba-news-c-88-1-cmb1003-154925-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पदम श्री कैलाश महाजन पावर हाउस बंद, हर साल करोड़ों का हो रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पदम श्री कैलाश महाजन पावर हाउस बंद, हर साल करोड़ों का हो रहा नुकसान
Sat, 05 Jul 2025 05:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 05 Jul 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड पेंशनर कल्याण संघ ने जताया रोष
कहा, प्रदेश सरकार जल्द पावर हाउस को सुचारु करे, एरियर की किस्त पर जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड पेंशनर कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पदम श्री कैलाश चंद महाजन पावर हाउस को जल्द से जल्द शुरू किया जाए, ताकि जिले में बिजली की कमी दूर हो सके। शनिवार को संघ की बैठक बिजली बोर्ड के विश्राम गृह में हुई।
बैठक की अध्यक्षता संघ के मुख्य सलाहकार विश्वामित्र महाजन ने की। बैठक में सर्वप्रथम के प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के चलते काल का ग्रास बने लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की गई। साथ ही दो मिनट का मौन रखा गया। आपदा के दौरान लापता हुए लोगों के सकुशल मिलने की कामना की है। बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारी हेमानंद शर्मा ने बताया कि चंबा में कैलाश चंद महाजन पावर हाउस पिछले दस साल से बंद पड़ा है। इससे हर साल करोड़ों की राशि का नुकसान चंबा समेत प्रदेश सरकार को हो रहा है। मगर प्रदेश सरकार की ओर से इस पावर हाउस को शुरू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस पावर हाउस को जल्द से जल्द मरम्मत के बाद शुरू किया जाए। बैठक में पदाधिकारियों ने एक जनवरी 2016 से देय एरियर की एक किस्त का भुगतान करने पर बोर्ड का आभार जताया है। साथ ही शेष किस्तें भी जल्द जारी करने की मांग की है। बैठक में खेम सिंह नरयाल, पृथ्वी सिंह, दलीप चौणा, आत्मा राम शर्मा, मदन देयोड़, बुधिया राम, करण सिंह, मान सिंह, सोभिया राम, हंस राज, प्रदीप कुमार, लाल चंद, कामिनी शर्मा सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।