फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   pachad haban congress started campaigning

पच्छाद के हाब्बन में कांग्रेस ने भरी चुनावी हुंकार

Wed, 16 Oct 2019 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
pachad haban congress started campaigning
राजगढ़ (सिरमौर)। कांग्रेस पार्टी ने पच्छाद उपचुनाव को लेकर हाब्बन की ठंडी फिजाओं में प्रचार से गर्माहट ला दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बुधवार को भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा उपचुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा अपना रही है।
विज्ञापन

सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी जीआर मुसाफिर पर इतने लंबे राजनीतिक सफर में एक भी आरोप नहीं लगा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है, जबकि भाजपा बिखरी हुई है। उन्होंने पच्छाद के लोगों से आह्वान किया कि वह कांग्रेस का साथ दे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारें विकास करवाती हैं, जबकि भाजपा विकास में बाधा डालती है। पच्छाद में चुनाव कांग्रेस व निर्दलीय के बीच है, भाजपा दूसरे स्थान के लिए लड़ रही है। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का संदेश लोगों तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस के अस्तित्व और भाजपा का अहंकार तोड़ने के लिए एक लड़ाई है। देश में कांग्रेस की आवाज पच्छाद से बुलंद होगी।
विधायक निधि भी वीरभद्र सिंह की देन है। इस दौरान विधायक हर्षवर्धन चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत हाब्बी, जयप्रकाश चौहान, चंद्रशेखर, शकुंतला चौहान, सुनील कंवर, अतुल चौहान, विकास कालटा, विद्यानंद सरैक व जगमोहन मेहता ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed