फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Over 600 people performed yoga at Chaugan.

Chamba News: चौगान में 600 से अधिक लोगों ने किया योग

Sun, 21 Jun 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 21 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Over 600 people performed yoga at Chaugan.
चंबा चौगान में योगा करते एडीएम अति मैहरा और अन्य।संवाद
योग को नियमित करने से होने वाले शारीरिक लाभ की दी गई जानकारी
विज्ञापन

आयुष विभाग ने मनाया जिला स्तरीय बारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एतिहासिक चौगान में रविवार सुबह 600 से अधिक लोगों ने योग किया। जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग रही। अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर अनीता शर्मा ने स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। धनवंतरी दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।


जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रभारी डॉ. योगेश जरयाल ने क्रमवार सूक्ष्म व्यायाम और सभी योगासन और प्राणायाम करवाए। पद्मासन, वज्रासन, भुजंगासन, ताड़ासन, शवासन, प्राणायाम में भ्रषतीका, कपालभाती, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, शीतली और उज्जयी के स्वास्थ्य लाभ भी बताए। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से कई प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है। मनुष्य को अपने जीवन में योग नियमित तौर पर शामिल करना चाहिए। इस मौके पर योग दिवस के नोडल ऑफिसर डॉक्टर सुशील कुमार, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेदिक फॉर्मेसी अधिकारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, प्रशिक्षण संस्थान चंबा, दयानंद मठ स्कूल, राइजिंग स्टार स्कूल, कन्या पाठशाला, बाल विद्यालय, हिम नवदोय नर्सिंग कॉलेज, गृह रक्षक, शकुंतला नर्सिंग कॉलेज, तकनीक कॉलेज, सेवा भारती, पैरामाउंट टेबल टेनिस एकेडमी, सर्वोदय टीम और एनसीसी ने भाग लिया।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed