फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Out of 145 unemployed, 74 youth got jobs

145 बेरोजगारों में से 74 युवाओं को मिली नौकरी

Sat, 20 Mar 2021 10:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Out of 145 unemployed, 74 youth got jobs
साक्षात्कार के दौरान सलूणी कॉलेज में अभ्यर्थी का फार्म भरते कर्मचारी। - फोटो : Chamba
सलूणी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शनिवार को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। वर्धमान और जी4एस सिक्योर सॉल्यूशन कंपनी प्रबंधन ने युवाओं के साक्षात्कार लिए। कॉलेज प्रबंधन ने कोविड नियमों को लेकर जारी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए तैयारियां की थीं। साक्षात्कार के दौरान काफी संख्या में बेरोजगार युवा पहुंचे। इनमें साक्षात्कार के लिए खासा उत्साह देखा गया। साक्षात्कार प्रक्रिया में 145 युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

वर्धमान कंपनी ने 46 और जी4एस सॉल्यूशन ने 28 युवाओं को रोजगार दिया। साक्षात्कार में 4 स्नातक, 88 जमा दो, 15 मैट्रिक, 23 आईटीआई, 11 डिप्लोमा होल्डर और चार अंडर मैट्रिक उम्मीदवार पहुंचे। हालांकि, दोनों कंपनियों की ओर से करीब साढ़े तीन सौ पद भरे जाने थे लेकिन 145 युवा ही पहुंचे। इनमें से 74 का चयन किया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया में विशेषज्ञ तनु कुमारी ने काउंसलिंग की।
विज्ञापन

साथ ही सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने युवाओं को एनसीएस पोर्टल में पंजीकरण करवाने के बारे में भी प्रेरित किया। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि सलूणी में आयोजित कैंपस इंटरव्यू सफल रहा। कहा कि 74 युवाओं को इसमें चयनित किया गया। इंटरव्यू के लिए दो कंपनियां पहुंची थीं। कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed