फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Orthopedics and Pathology Department gets two Assistant Professors

Chamba News: हड्डी और पैथोलॉजी विभाग को मिले दो असिस्टेंट प्रोफेसर

Sun, 30 Nov 2025 06:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 30 Nov 2025 06:21 AM IST
विज्ञापन
Orthopedics and Pathology Department gets two Assistant Professors
डॉक्टरों की कमी झेल रहे मेडिकल कॉलेज को लंबे समय बाद मिले डॉक्टर
विज्ञापन

नए विशेषज्ञ डॉक्टर आने से ओपीडी और वार्डों की सेवाओं में होगा सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में लंबे समय के बाद दो विशेषज्ञों की नियुक्ति हुई है। मेडिकल कॉलेज में हड्डी और पैथोलॉजी विभाग में दो असिस्टेंट प्रोफेसरों ने ज्वाइन किया है। इससे विभागों में ओपीडी और वार्ड की सेवाओं में सुधार होगा।
जिले के लोगों के साथ मेडिकल कॉलेज प्रबंधन भी सरकार से विशेषज्ञों की तैनाती की मांग कर रहा है। मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज में 50 प्रतिशत डॉक्टरों की कमी है। इस कारण मरीजों को दिक्कतें भी झेलनी पड़ती है। जिस विभाग में दस डॉक्टर होने चाहिए, वहां तीन से चार डॉक्टरों से काम चलाया जा रहा है। इससे डॉक्टरों पर भी अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। सरकार ने दो असिस्टेंट प्रोफेसरों की चंबा में नियुक्ति की है। इससे भले ही डॉक्टरों की कमी का अंतर ज्यादा कम नहीं होगा। लेकिन, थोड़ी राहत मरीजों व स्टाफ को अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन

जल्द मिल सकते हैं दो और चिकित्सक
पहले दो सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती चंबा में की गई थी। सरकार ने उनके ऑर्डर भी निकाल दिए हैं। हालांकि, अभी तक इन डॉक्टरों ने ज्वाइन नहीं किया है। मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने यह भर्ती की थी और उनकी ज्वाइनिंग के लिए सरकार को पत्र भेजा था। जिसे सरकार ने अनुमति देते हुए ऑर्डर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो असिस्टेंट प्रोफेसर की सरकार ने नियुक्ति की है। इसके साथ तीन सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के भी ऑर्डर सरकार ने कर दिए हैं।- डॉक्टर मानिक सहगल, प्रवक्ता मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed