फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Orthopedic specialists from across the country gather in Chamba to share their experiences on robotic surgery.

Chamba News: चंबा में जुटे देश के हड्डी रोग विशेषज्ञ, रोबोटिक सर्जरी का साझा करेंगे अनुभव

Fri, 03 Oct 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 03 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Orthopedic specialists from across the country gather in Chamba to share their experiences on robotic surgery.
चंबा में रोबोटिक सर्जरी बारे जानकारी देती डॉक्टरों की टीम।संवाद
चंबा। मरीजों की टूटी हड्डियों को कम चीर-फाड़ के साथ जोड़ने में मदद करने वाले रोबोटिक सर्जरी के अनुभव साझा करने के लिए देशभर के विशेषज्ञ चंबा में जुटे हैं। शुक्रवार को मेडिकल काॅलेज में राष्ट्रीय स्तरीय हिम ऑर्थो कोन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ, जो तीन दिन तक चलेगी।
विज्ञापन

इस कार्यशाला में ऑर्थोस्कॉपी और हड्डी रोग के क्षेत्र के चुनिंदा विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। देश के नामी हड्डी रोग विशेषज्ञ वीबी वसीम अपने संबोधन में रोबोटिक तकनीक पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा हिमाचल के पहले हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राज बहादुर, जो वर्तमान में एम्स बिलासपुर के निदेशक हैं, भी अपने अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन

हिमाचल में निजी अस्पतालों में सबसे पहली रोबोटिक सर्जरी करने वाले डॉ. रितेश सोनी भी इस कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे और रोबोट से सर्जरी के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि कार्यशाला में सरकारी और निजी अस्पतालों के हड्डी रोग विशेषज्ञ रोबोटिक सर्जरी के अनुभव साझा करेंगे। उन्होंने बताया कि रोबोट सर्जरी में डॉक्टर की मदद करता है, हड्डियों को कम चीर-फाड़ के साथ काटने में सहायक होता है। रोबोट खुद सर्जरी नहीं करता; डॉक्टर के निर्देशन में हड्डी की स्थिति और कटिंग नियंत्रित होती है। इससे मरीजों को कम दर्द और बेहतर परिणाम मिलेंगे।

चंबा में 11 वर्षों के बाद इस तरह की राष्ट्रीय कार्यशाला हो रही है। निकट भविष्य में चंबा में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक इलाज के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। डॉ. पंकज गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed