फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   orphan children's properity will secure

चंबा में माता पिता को खो देने वाले बेसहारा बच्चों की सुरक्षित होगी सुरक्षित

Sun, 15 May 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
orphan children's properity will secure
चंबा। जिले में माता-पिता खोने वाले आठ बच्चों की संपत्ति को सुरक्षित किया जाएगा। इस संदर्भ में जिला बाल संरक्षण इकाई चंबा ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इकाई ने इस संदर्भ में जिला राजस्व अधिकारी से पत्राचार किया है।
विज्ञापन

इसमें बच्चों के नामों की सूची भी अंकित है। इस सूची के आधार पर जिला राजस्व अधिकारी ने संबंधित तहसीलदार के माध्यम से पटवारियों को संपत्ति को सुरक्षित करने के आदेश दिए हैं। माना जा रहा है कि एक हफ्ते के भीतर यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। बेसहारा बच्चों के नाम संपत्ति होने से यह सुरक्षित हो जाएगी। इस तरह की पहल करने का मकसद बेसहारा बच्चों की संपत्ति को अन्य लोगों से बचाना है ताकि बाद में यह संपत्ति इन बेसहारा बच्चों के काम आ सके।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दो सालों में आठ बच्चों के माता-पिता की मौत हुई है। इनके देहांत का कारण अन्य रहा। कोरोना संक्रमण से इन अभिभावकों की मौत नहीं हुई है। जिला बाल संरक्षण इकाई ने ऐसे बच्चों की तलाश के लिए एक अभियान चलाया था। अभियान के तहत इन बच्चों की जानकारियां जुटाई गई। अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई। इनमें छह बच्चे बाल संरक्षण इकाई की देख-रेख संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं। दो बच्चे रिश्तेदारों के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण इकाई अधिकारी धर्मपाल ने कहा कि जिला चंबा में आठ बच्चों के माता पिता की मौत कोरोना काल में हुई है। बेसहारा बच्चों की संपत्ति को सुरक्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर यह संपत्ति बच्चों के नाम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed