फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Organization of state level short story reading series

Chamba News: राज्य स्तरीय लघु कथा वाचन शृंखला का आयोजन

Sun, 28 Apr 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 28 Apr 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Organization of state level short story reading series
चंबा। महिला साहित्यकार संस्था जिला चंबा इकाई की ओर से राज्य स्तरीय लघु कथा वाचन शृंखला का आभासी माध्यम से आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीणा पुरी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की प्रांत अध्यक्ष डॉ. रीता सिंह ने की। कार्यक्रम में चार जिलों से चयनित महिला लघु कथाकारों ने भाग लिया। इनमें साधना शर्मा और अनीता भारद्वाज नाहन सिरमौर से, बालम नेगी किन्नौर व डॉ. दीप लता शिमला जिला से शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन और तकनीकी संयोजन जिला चंबा इकाई ने संयुक्त रूप से किया। जिला चंबा महिला साहित्यकार संस्था अध्यक्ष डॉ. कविता बिजलवान ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना की प्रस्तुति जिला चंबा के कलाकारों ने दी। अंत में धन्यवाद युद्धवीर टंडन की ओर से किया गया। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट और बेहतरीन लघु कथाएं प्रस्तुत कीं। इनकी आभासी माध्यम से उपस्थित सभी श्रोताओं और दर्शकों ने काफी प्रशंसा की। मुख्य अतिथि ने इस पहल को काफी सराहनीय बताया। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed