Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Organic maize flour is not being sold in depots

Chamba News: डिपुओं में नहीं बिक रहा ऑर्गेनिक मक्की का आटा

Sun, 01 Feb 2026 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Feb 2026 06:33 AM IST
विज्ञापन
Organic maize flour is not being sold in depots
चंबा। सरकार द्वारा ऑर्गेनिक मक्की के आटे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिपो में इसकी सप्लाई शुरू की गई है लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। जिले के अधिकतर डिपो में ऑर्गेनिक मक्की का आटा बिक नहीं पा रहा है, क्योंकि उपभोक्ता इसे लेने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन

डिपो होल्डरों के अनुसार वे मांग कम होने के कारण केवल 5 से 10 किलो आटा ही मंगवाना चाहते हैं लेकिन सप्लाई में उन्हें 20 से 25 किलो तक आटा भेजा जा रहा है। इससे डिपो में आटा जमा हो रहा है और बिक्री न होने से डिपो संचालक भी परेशान हैं।
विज्ञापन

डिपो होल्डरों का कहना है कि ऑर्गेनिक मक्की के आटे का मूल्य 55 रुपये प्रति किलो तय किया गया है, जिसे उपभोक्ता महंगा बता रहे हैं। लोगों का साफ कहना है कि इतनी कीमत पर आटा खरीदने से बेहतर वे अपने खेतों में उगाई गई मक्की को खुद ही पिसवा लेते हैं। गौरतलब है कि जिले के अधिकांश इलाकों में ऑर्गेनिक मक्की की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद लोग सरकारी डिपो से मक्की का आटा लेने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
उपभोक्ताओं का मानना है कि स्थानीय स्तर पर आसानी से और कम लागत में मक्की का आटा उपलब्ध हो जाता है। जिला चंबा में करीब 521 डिपो हैं। जिन पर जिला के एक लाख 37 हजार राशन कार्ड उपभोक्ता निर्भर रहते हैं। ऐसे में ऑर्गेनिक मक्की का आटा लेने में उपभोक्ता दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक कर्ण ठाकुर का कहना है कि सरकार के निर्देशानुसार ही सभी डिपो में ऑर्गेनिक मक्की का आटा बेचना अनिवार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed