फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Orders to disconnect connections of 245 electricity consumers

Chamba News: 245 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के आदेश

Sun, 17 Dec 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 17 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Orders to disconnect connections of 245 electricity consumers
चंबा। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात खज्जियार सहित अन्य पंचायतों के 245 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कट जाएंगे।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड लंबे समय से बिलों की अदायगी न करने वाले इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट देगा। इसके लिए बोर्ड ने लाइनमैन को आदेश जारी कर दिए हैं। इन उपभोक्ताओं से बिजली बोर्ड ने 3 लाख 40 हजार की राशि बिल के रूप में वसूल करनी है।
बिल का भुगतान करने में उपभोक्ता आनाकानी कर रहे हैं। इसको लेकर बोर्ड ने उपभोक्ताओं को कई बार नोटिस भी दिए, लेकिन उपभोक्ताओं ने लंबित बिल जमा नहीं करवाया। अब बोर्ड ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली है। यह सूची लाइनमैन को थमा दी है। शनिवार से लाइनमैन अपने-अपने परिक्षेत्र में जाकर डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर से काटना शुरू कर देंगे। विद्युत उपमंडल चंबा-दो के क्षेत्र में आने वाले खज्जियार, चनेड़, सरोल, मरेड़ी और साहो में डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। खज्जियार के 51, चनेड़ के 47, सरोल के 83, मरेड़ी के 19 और साहो के 45 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। इन उपभोक्ताओं को दोबारा कनेक्शन लेने के लिए 250 रुपये अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा।
विज्ञापन

उधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि 245 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। दोबारा कनेक्शन लेने के लिए उन्हें 250 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed